Showing posts with label गोपी. Show all posts
Showing posts with label गोपी. Show all posts

Friday, January 1, 2016

घंटी

एक बार ब्रज की गोपियों ने माखनचोर श्रीकृष्ण को माखन चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए मिलकर एक युक्ति सोची। उन्होंने योजना बनाई कि किसी तरह कृष्ण की कमर में घंटी बांध दी जाए। उन्होंने इसके लिए यशोदा मैया से ही निवेदन करना उचित समझा। असल में वे यशोदा जी से जब-तब यह शिकायत करती थीं कि उनका लाल जब माखन चुराने आता है, चुपके से आता है और द्वार पर सांकल (कुंडी) लगा देता है ताकि कोई बाहर आकर उसे पकड़ न ले। यही नहीं, कोई शोर मचाए तो खूंटे से बंधे बछड़ों को खोल देता है जिससे वे गाय का सारा दूध पी जाते हैं। यशोदा मैया ने गोपियों की सारी बात सुनकर लाला कृष्ण की कमर में घंटी बांधने के लिए हामी भर दी, ताकि उसके आने का सबको पता चल सके। और एक दिन मैया ने भगवान की कमर पर घंटी बांध दी। भगवान कृष्ण ने इस पर आपत्ति भी जताई और कहा, 'मां! यह क्या करती हो, यह घंटी तो गर्मी में गर्म हो जाने पर शरीर को जलाएगी।' मैया ने उत्तर दिया, 'कुछ नहीं होगा, यह बजेगी तो मुझे पता लगता रहेगा कि तुम यहीं हो।' अब भगवान जब भी चलते, घंटी बजती। गोप-गोपियों को भी पता चल गया कि अगर घंटी की आवाज आ रही है तो वह माखनचोर कहीं आसपास ही होगा। सब सचेत हो जाते घंटी की ध्वनि सुनकर। इस कारण मित्र- मंडली को तो माखन के लाले पड़ गए। अत: सभी ने श्रीकृष्ण से कहा कि घंटी उतारो। भगवान ने कहा कि मां ने बांधी है, कैसे खोलूं? फिर खुद ही यह सुझाव
भी दिया कि ऐसा करते हैं कि जब कहीं माखन
चुराने जाएंगे, तो मैं घंटी को हाथ से पकड़ लूंगा ताकि वह बजे ही नहीं। सबने सहमति में सिर हिला दिया। अगले दिन जब घर से निकले तो भगवान श्रीकृष्ण ने घंटी को पकड़ लिया। मित्र- मंडली सहित चुपचाप गोपी के घर में घुसे। देखा माखन तो छींके पर रखा है। भगवान ने घंटी से कहा कि देखो मैं तो माखन मित्रों को, बंदरों को खिलाऊंगा, अत: बजना नहीं। मित्रों ने आसन बनाया, फिर उनके ऊपर छोटा आसन, फिर उस पर चढे़ श्रीकृष्ण। घंटी नहीं बजी। श्रीकृष्ण ने छींके पर रखे मटके में हाथ डाला, घंटी फिर भी नहीं बजी। उन्हें
तसल्ली हुई की घंटी उनकी बात मान रही है।
अब क्या था, खुले दिल से बंदरों को माखन लुटाने लगे। घंटी फिर भी नहीं बजी। फिर मित्रों की बारी आई। पहले माखन का एक लोंदा धीरे से उछाला, जब घंटी नहीं बजी तो बेधड़क होकर माखन मित्रों की ओर उछालने लगे। घंटी नहीं बजी। इतना कुछ हुआ, पर घंटी नहीं बजी। अब माखन को देखकर श्रीकृष्ण के मन भी लालच आने लगा। घंटी के न बजनेे से मन आश्वस्त था। अत: निश्चिंत होकर माखन को उंगली के ऊपर लगाया और मुंह में रखा। माखन जैसे ही मुख में गया, घंटी बजने लगी।
घंटी बजने की आवाज सुनकर सभी अवाक रह गए। जिसे जिधर समझ आया, उधर भागने लगा। एक अधेड़ उम्र गोपी ने शीघ्रता से आकर कन्हैया को पकड़ लिया और प्रसन्न होकर कहने लगी, 'लाला! आज पकड़ा गया, आज तुझे मैं यशोदा के पास ले जाऊंगी और बताऊंगी तेरी करतूत।' बड़ी अनुनय-विनय के बाद भी जब गोपी ने उन्हें नहीं छोड़ा, तो श्रीकृष्ण ने गोपी से कहा,' ठीक है, ले जाना, पर इससे पहले मुझे घंटी से कुछ पूछने दो।' कन्हैया ने घंटी से पूछा, 'इतनी देर मित्रों को माखन खिलाया, तुम नहीं बजी, पर मेरे खाते ही बजने लगी। मैंने मना किया था ना।' घंटी ने कहा, 'आपका आदेश सिर आंखों पर। आप ही का आदेश शास्त्रों की वाणी है। और शास्त्रों के अनुसार जब भी आपको भोग लगता है, घंटी बजती है। घंटी बजे बिना भोग ही नहीं लगता। अगर मैं नहीं बजती जो आपकी वाणी झूठी हो जाती। इसीलिए मैं आपके द्वारा माखन का भोग लगाते ही बज

Wednesday, June 17, 2015

सच्चा प्रेम

एक बार श्री कृष्ण से देव ऋषि नारद ने पूछा की आप सदा यह क्यों कहते है की गोपिया ही आप से ज्यादा प्रेम करती है आप की रानियों की अपेक्षा । श्री कृष्ण ने कहा कीमैं इस का उत्तर अवश्य दूंगा  परंतु पहले मेरे लिए औषधि ले कर आओ क्यों की मुझे सिर में पीड़ा हो रही है।नारद जी समझे नहीं। श्री कृष्ण ने कहा की जो प्राणी संसार में मुझ से सबसे अधिक प्रेम करता हो उस के चरणों की धुल मुझे ला दो वही मैं औषधि के रूप में प्रयोग करूंगा।इतना सुनते ही नारद महल में रानियों के पास गए और चरण धुल मांगी श्री कृष्ण के लिए परंतु पाप होने के भय से किसी भी रानी ने अपने चरणों को धुल नहीं दी क्योंकि उन्हें भय सताने लगा की यदि श्री कृष्ण ने अपने माथे पर चरण रज का प्रयोग किया तो रानियों को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी। नारद अब गोपियो के पास गए और श्री कृष्ण की पीड़ा मुक्ति के लिए गोपियो से उनकी चरण धूलि मांगी।जैसे हीगोपियो ने यह सुना तो वो व्याकुल हो गयी।और सभी अपने चरणों की भूल देने के लिए तुरंत तैयार हो गयी। नारद जी ने कहा की क्यों उन्हें इस  कार्य के लिए नर्क जाने का भय नहीं है ?गोपियो ने कहा यदि हमारे चरणों की धुल श्री कृष्ण  के माथे पर लगने से उन की पीड़ा कम होती है तो हम हज़ारो बार नर्क जाने के लिए तैयार है। और तुरंत सभी ने अपने पैरो की धुल नारद जी को दे दी। यह देख नारद जी के नेत्र आंसुओ से भर गए और समझ गए की सच्चा प्रेम तो गोपियो का ही है।प्रेम और भक्ति में सौदा नहीं होता।













Edited and compiled by Smt Kanchan ji

Wednesday, June 10, 2015

विश्वास

वृन्दावन की एक गोपी हर रोज़ दही बेचने मथुरा जाती थी।  एक दिन व्रज में एक संत आये. फलस्वरूप गोपी भी कथा  सुनने गयी.  संत कथा में कह रहे थे की भगवान नाम की बहुत महिमा है. उन का स्मरण मात्र से ही मनुष्य भवसागर पार कर जाता है. अगले दिन जब गोपी दूध बेचने जा रही थी तो उसे संत की बात याद आ गयी।  उसे हर रोज़ की भाँती यमुना पार करनी थी।  उस ने सोचा की जब भगवान के नाम के स्मरण मात्र से भाव सागर पार हो सकता है तो क्या यह छोटी सी नदी पार नहीं हो सकती।  उस ने सोचा की आज वो नदी प्रभु को स्मरण करते हुए ही पार करेगी इस से उस के नाव के पैसे भी बच जाएंगे।  उस ने भगवान का नाम ले कर नदी पर पाँव रखा।  उसे ऐसा लगा मानो वो धरती पर चल रही हो. इस प्रकार उसने नदी पार कर  ली।  वो इस चमत्कार से बहुत प्रसन्न हुई. अब यह सिलसिला हर रोज़ चलने लगा।  एक दिन संत गोपी के घर पधारे।  गोपी ने संत का धन्यवाद किया और कहा की आप के बताये हुए सुझाव  से मैँ  नदी बिना पैसो के चल कर पार   कर लेती हूँ.  संत को संदेह  हुआ।  उन्होंने कहा की आज में भी तुम्हारे साथ यमुना पार करूंगा। दोनों नदी के  तट  पर गए।  संत ने गोपी से कहा की पहले तुम नदी पार करो और फिर मैं पीछे आऊंगा।  गोपी ने पहले की तरह भगवान को याद किया और नदी पार  कर गयी. संत हैरान रह गया।  संत ने सोचा  की अब मैं भी कोशिश करता हूँ. परन्तु जैसे ही  उस ने नदी में पैर रखा वो पानी में गिर गया।  गोपी ने कहा की आप अब मेरा हाथ पकड़ो हम इकठे नदी पार करेंगे।  संत ने गोपी का हाथ पकड़ा और यमुना में पैर रखा।  अब वो हैरान रह गया की वो नदी पर आसानी से चल पा रहा है. . वो गोपी  के चरणो में गिर पड़ा और बोले की तुमने सही अर्थो में भगवान का आश्रय लिया है।  मैंने नाम की महिमा बतायी तो थी परन्तु आश्रय नहीं  लिया।  गोपी तुम धन्य हो






 Edited and compiled by : Smt Kanchan ji