Wednesday, January 18, 2017

त्याग

ब्राह्मणी थी जो बहुत गरीब निर्धन थी। भिच्छा माँग कर जीवन यापन करती थी। एक समय ऐसा आया कि पाँच दिन तक उसे भिच्छा नही मिली वह प्रति दिन पानी पीकर भगवान का नाम लेकर सो जाती थी।

छठवें दिन उसे भिच्छा में दो मुट्ठी चना मिले । कुटिया पे पहुँचते-पहुँचते रात हो गयी। ब्राह्मणी ने सोंचा अब ये चने रात मे नही खाऊँगी प्रात:काल वासुदेव को भोग लगाकर तब खाऊँगी ।
यह सोंचकर ब्राह्मणी चनों को कपडे में बाँधकर रख दिय। और वासुदेव का नाम जपते-जपते सो गयी ।

देखिये समय का खेल:::
कहते हैं:::
पुरुष बली नही होत है
समय होत बलवान
:::::::::::::::::::::

ब्राह्मणी के सोने के बाद कुछ चोर चोरी करने के लिए उसकी कुटिया मे आ गये।
इधर उधर बहुत ढूँढा चोरों को वह चनों की बँधी पुटकी मिल गयी चोरों ने समझा इसमे सोने के शिक्के हैं इतने मे ब्राह्मणी जग गयी और शोर मचाने लगी ।

गाँव के सारे लोग चोरों को पकडने के लिए दौडे।चोर वह पुटकी लेकर भगे। पकडे जाने के डर से सारे चोर संदीपन मुनि के आश्रम में छिप गये।

(संदीपन मुनि का आश्रम गाँव के निकट था जहाँ भगवान श्री कृष्ण और सुदामा शिक्षा ग्रहण कर रहे थे)

गुरुमाता को लगा की कोई आश्रम के अन्दर आया है गुरुमाता देखने के लिए आगे बढीं  चोर समझ गये कोई आ रहा है चोर डर गये और आश्रम से भगे ! भगते समय चोरों से वह पुटकी वहीं छूट गयी।और सारे चोर भग गये ।
:::::::::::::::::::::::::
इधर भूख से व्याकुल ब्राह्मणी ने जब जाना ! कि उसकी चने की पुटकी  चोर उठा ले गये ।

तो ब्राह्मणी ने श्राप दे दिया की " मुझ दीनहीन असह।य के जो भी चने  खायेगा वह दरिद्र हो जायेगा " ।
::::::::::::::::::::::::::::
उधर प्रात:काल गुरु माता आश्रम मे झाडू लगानेलगी झाडू लगाते समय गुरु माता को वही चने की पुटकी मिली गुरु माता ने पुटकी खोल के देखी तो उसमे चने थे।

सुदामा जी और कृष्ण भगवान जंगल से लकडी लाने जा रहे थे। (रोज की तरह ) गुरु माता ने वह चने की पुटकी सुदामा जी को दे दी।
और कहा बेटा ! जब वन मे भूख लगे तो दोनो लोग यह चने खा लेना ।
:::::::::::::::::::
सुदामा जी जन्मजात ब्रह्मज्ञानी थे। ज्यों ही  चने की पुटकी सुदामा जी ने हाथ मे लिया त्यों ही उन्हे सारा रहस्य मालुम हो गया ।

सुदामा जी ने सोंचा ! गुरु माता ने कहा है यह चने दोनो लोग  बराबर बाँट के खाना।
लेकिन ये चने अगर मैने त्रिभुवनपति श्री कृष्ण को खिला दिये तो सारी शृष्टी दरिद्र हो जायेगी।

नही-नही मै ऐसा नही करुँगा मेरे जीवित रहते मेरे प्रभु दरिद्र हो जायें मै ऐसा कदापि नही करुँगा ।
मै ये चने स्वयं खा जाऊँगा लेकिन कृष्ण को नही खाने दूँगा।
और सुदामा जी ने सारे चने खुद खा लिए।

दरिद्रता का श्राप सुदामा जी ने स्वयं ले लिया। चने खाकर ।

लेकिन अपने मित्र श्री कृष्ण को एक भी दाना चना नही दिया।

ऐसे होते हैं मित्र ।

Contributed by
Mrs Jyotsna ji

Saturday, January 14, 2017

एक विचार

जैसे बीज के अभाव में वृक्ष का जन्म नहीं हो सकता, ठीक वैसे ही उच्च विचारों के अभाव में उच्च कर्म घटित नहीं हो सकता। शुभ कर्म और अशुभ कर्म दोनों कर्मों के पीछे जो कारण है वह विचार ही है। हमारे विचारों का स्तर जितना श्रेष्ठ और पवित्र होगा हमारे कर्म भी उतने ही श्रेष्ठ और पवित्र होंगे।
       कोई चोर जब तक चोरी नहीं कर सकता, जब तक कि वह पहले उसका विचार न कर लें। अत: हमारा कोई भी कर्म कार्य करने से पहले विचारों में घटित हो जाता है। विचारों का स्तर हमारे संग पर निर्भर करता है। हमारी संगति जितनी अच्छी होगी हम उतने ही अच्छे विचारों के धनी होंगे।
        जब तक हमारे विचार शुद्ध नहीं होंगे तब तक हमारे कर्म भी शुद्ध नहीं हो सकते।
    इसलिए विचारों को शुद्ध किये बिना कर्म की शुद्धि का प्रयास करना व्यर्थ है।
जिसके विचार पवित्र हों उससे बुरा कर्म कभी हो ही नहीं सकता है।

Contributed by
Mr Deep ji

Friday, January 13, 2017

संवाद

एक बेटी ने एक संत से आग्रह किया कि वो घर आकर उसके बीमार पिता से मिलें, प्रार्थना करें...बेटी ने ये भी बताया कि उसके बुजुर्ग पिता पलंग से उठ भी नहीं सकते...

जब संत घर आए तो पिता पलंग पर दो तकियों पर सिर रखकर लेटे हुए थे...

एक खाली कुर्सी पलंग के साथ पड़ी थी...संत ने सोचा कि शायद मेरे आने की वजह से ये कुर्सी यहां पहले से ही रख दी गई...

संत...मुझे लगता है कि आप मेरी ही उम्मीद कर रहे थे...

पिता...नहीं, आप कौन हैं...

संत ने अपना परिचय दिया...और फिर कहा...मुझे ये खाली कुर्सी देखकर लगा कि आप को मेरे आने का आभास था...

पिता...ओह ये बात...खाली कुर्सी...आप...आपको अगर बुरा न लगे तो कृपया कमरे का दरवाज़ा बंद करेंगे...

संत को ये सुनकर थोड़ी हैरत हुई, फिर भी दरवाज़ा बंद कर दिया...

पिता...दरअसल इस खाली कुर्सी का राज़ मैंने किसी को नहीं बताया...अपनी बेटी को भी नहीं...पूरी ज़िंदगी, मैं ये जान नहीं सका कि प्रार्थना कैसे की जाती है...मंदिर जाता था, पुजारी के श्लोक सुनता...वो सिर के ऊपर से गुज़र जाते....कुछ पल्ले नहीं पड़ता था...मैंने फिर प्रार्थना की कोशिश करना छोड़ दिया...लेकिन चार साल पहले मेरा एक दोस्त मिला...उसने मुझे बताया कि प्रार्थना कुछ नहीं भगवान से सीधे संवाद का माध्यम होती है....उसी ने सलाह दी कि एक खाली कुर्सी अपने सामने रखो...फिर विश्वास करो कि वहां भगवान खुद ही विराजमान हैं...अब भगवान से ठीक वैसे ही बात करना शुरू करो, जैसे कि अभी तुम मुझसे कर रहे हो...मैंने ऐसा करके देखा...मुझे बहुत अच्छा लगा...फिर तो मैं रोज़ दो-दो घंटे ऐसा करके देखने लगा...लेकिन ये ध्यान रखता कि मेरी बेटी कभी मुझे ऐसा करते न देख ले...अगर वो देख लेती तो उसका ही नर्वस ब्रेकडाउन हो जाता या वो फिर मुझे साइकाइट्रिस्ट के पास ले जाती...

ये सब सुनकर संत ने बुजुर्ग के लिए प्रार्थना की...सिर पर हाथ रखा और भगवान से बात करने के क्रम को जारी रखने के लिए कहा...संत को उसी दिन दो दिन के लिए शहर से बाहर जाना था...इसलिए विदा लेकर चले गए..

दो दिन बाद बेटी का संत को फोन आया कि उसके पिता की उसी दिन कुछ घंटे बाद मृत्यु हो गई थी, जिस दिन वो आप से मिले थे...

संत ने पूछा कि उन्हें प्राण छोड़ते वक्त कोई तकलीफ़ तो नहीं हुई...

बेटी ने जवाब दिया...नहीं, मैं जब घर से काम पर जा रही थी तो उन्होंने मुझे बुलाया...मेरा माथा प्यार से चूमा...ये सब करते हुए उनके चेहरे पर ऐसी शांति थी, जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी...जब मैं वापस आई तो वो हमेशा के लिए आंखें मूंद चुके थे...लेकिन मैंने एक अजीब सी चीज़ भी देखी...वो ऐसी मुद्रा में थे जैसे कि खाली कुर्सी पर किसी की गोद में अपना सिर झुकाया हो...संत जी, वो क्या था...

ये सुनकर संत की आंखों से आंसू बह निकले...बड़ी मुश्किल से बोल पाए...काश, मैं भी जब दुनिया से जाऊं तो ऐसे ही जाऊं...

Contributed by
Mr Deep ji

Thursday, January 12, 2017

वचन

एक राजा था। बहुत ही उदार, प्रजावत्सल। सभी का ख्याल रखने वाला।
.
उसके राज्य में अनेक शिल्पकार थे। एक से बढ़कर एक, बेजोड़
.
राजा ने उन शिल्पकारों की दुर्दशा देखी तो उनके लिए एक बाजार लगाने का प्रयास किया।
.
घोषणा की कि बाजार में संध्याकाल तक जो कलाकृति अनबिकी रह जाएगी, उसको वह स्वयं खरीद लेगा।
.
राजा का आदेश, बाजार लगने लगा। एक दिन बाजार में एक शिल्पकार लक्ष्मी की ढेर सारी मूर्तियां लेकर पहुंचा। मूर्तियां बेजोड़ थीं।
.
संध्या काल तक उस शिल्पकार की सारी की सारी मूर्तियां बिक गईं। सिवाय एक के। वह मूर्ति अलक्ष्मी की थी।
.
अब भला अलक्ष्मी की मूर्ति को कौन खरीदता ! उस मूर्ति को न तो बिकना था, न बिकी।
.
संध्या समय शिल्पकार उस मूर्ति को लेकर राजा के पास पहुंचा। मंत्री राजा के पास था। उसने सलाह दी कि राजा उस मूर्ति को खरीदने से इनकार कर दें।
.
अलक्ष्मी की मूर्ति देखकर लक्ष्मीजी नाराज हो सकती हैं। लेकिन राजा अपने वचन से बंधा था।
.
मैंने हाट में संध्याकाल तक अनबिकी वस्तुओं को खरीदने का वचन दिया है। अपने वचन का पालन करना मेरा धर्म है।
.
मैं इस मूर्ति को खरीदने से मना कर अपने धर्म से नहीं डिग सकता। और राजा ने वह मूर्ति खरीद ली।
.
दिन भर के कार्यों से निवृत्त होकर राजा सोने चला तो एक स्त्री की आवाज सुनकर चौंक पड़ा।
.
राजा अपने महल के दरवाजे पर पहुंचा। देखा तो एक बेशकीमती वस्त्रा, रत्नाभूषण से सुसज्जित स्त्री रो रही है।
.
राजा ने रोने का कारण पूछा। ‘मैं लक्ष्मी हूं। वर्षों से आपके राजमहल में रहती आई हूं।
.
आज आपने अलक्ष्मी की मूर्ति लाकर मेरा अपमान किया। आप उसको अभी इस महल से बाहर निकालें।
.
देवि, मैंने वचन दिया है कि संध्याकाल तक तो भी कलाकृति अनबिकी रह जाएगी, उसको मैं खरीद लूंगा।
.
उस कलाकार को मूर्ति का दाम देकर आपने अपने वचन की रक्षा कर ली है, अब तो आप इस मूर्ति को फेंक सकते हैं !
.
नहीं देवि, अपने राज्य के शिल्पकारों की कला का सम्मान करना भी मेरा धर्म है, मैं इस मूर्ति को नहीं फेंक सकता।
.
तो ठीक है, अपने अपना धर्म निभाइए। मैं जा रही हूं। राजा की बात सुनकर लक्ष्मी बोली और वहां से प्रस्थान कर गई।
.
राजा अपने शयनकक्ष की ओर जाने के लिए मुड़ा। तभी पीछे से आहट हुई।
.
राजा ने मुड़कर देखा, दुग्ध धवल वस्त्रााभूषण धारण किए एक दिव्य आकृति सामने उपस्थित थी। ‘आप ?’ राजा ने प्रश्न किया।
.
मैं नारायण हूं। राजन आपने मेरी पत्नी लक्ष्मी का अपमान किया है। मैं उनके बगैर नहीं रह सकता। आप अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें।
.
मैं अपने धर्म से बंधा हूं देव।’ राजा ने विनम्र होकर कहा।
.
तब तो मुझे भी जाना ही होगा। कह कर नारायण भी वहां से जाने लगे।
.
राजा फिर अपने शयनकक्ष में जाने को मुड़ा। तभी एक और दिव्य आकृति पर उसकी निगाह पड़ी। कदम ठिठक गए।
.
आप भी इस महल को छोड़कर जाना चाहते हैं, जो चले जाइए, लेकिन मैं अपने धर्म से पीछे नहीं हट सकता।
.
यह सुनकर वह दिव्य आकृति मुस्कराई, बोली। मैं तो धर्मराज हूं। मैं भला आपको छोड़कर कैसे जा सकता हूं। मैं तो नारायण को विदा करने आया था।
.
उसी रात राजा ने सपना देखा। सपने में नारायण और लक्ष्मी दोनों ही थे। हाथ जोड़कर क्षमा याचना करते हुए- राजन हमसे भूल हुई है, जहां धर्म है, वहीं हमारा ठिकाना है। हम वापस लौट रहे हैं।
.
और सचमुच अगली सुबह राजा जब अपने मंदिर में पहुंचा तो वहां नारायण और नारायणी दोनों ही थे।

Contributed by
Mrs Bhavya ji

Wednesday, January 11, 2017

The Gift

Once there was a man who came to visit his friend. His friend was a good host, and he said, "Oh, come in. It's great to see you old friend. Please come in, I'll get you something to eat."

  The man spent a few days visiting with with his old friend and when it was time for him to go, he said, "Well it's been great visiting you, as always. I really should be going now though." The friend, his host, said, "I have an extra horse. He never gets ridden. Why don't you take the horse as a gift from me." The man said, "You are very generous. A horse! But I couldn't take your horse from you, that's too much. I'll be fine, I don't mind walking." "No, no, it's your horse now. Take your horse, it's a gift, take it." "Well I know you won't let me leave without it now, so I guess I have no choice but to take it."

  The man gratefully mounted the horse and rode away. About ten days later the man came back. His friend said, "Welcome! Good to see you again, come in, have some food. Why are you back so soon?" The man said, "I don't know what happened. I was on my way to Pind City and everything was going fine. Then all of a sudden, the horse stopped listening to me. The horse turned around and started heading back here. I tried everything I could think of, but no matter what I did, the horse wouldn't listen. He just came right back to your house." The friend said, "I understand. This horse was born and raised here. This place is all he knows. He is attached to me and my wife, and everything else here." So the man stayed with his friend for a few more days and tried to train the horse to listen to him.

  Then he left again, "Goodbye, thanks again. Farewell good friend." But then, after about another ten days the man and his new horse came back again. "Come in, come in. Welcome again my friend. It looks like you didn't get that far. What happened this time?" "The same thing as last time! I had traveled to two different towns. I was on my way to a third town and the horse just stopped. He turned around. I kicked him, I yelled at him him, I did everything I knew how to do, but the horse simply wouldn't listen. The horse headed right for your house, in fact he didn't stop until we reached here." The host realized what need to happen, "I think we need to give the horse some proper training, then he will listen to you and you can have him take you anywhere you like." "Oh good' said his friend, "If we could do some training, that would be awesome."

  So for the whole next month the host gave his friend food and entertainment. During the entire time, he helped his friend train his horse. After the month ended, the man left once again. The host and his wife said goodbye, "Farewell old friend. Goodbye, have a safe journey." After he left the wife asked, "You were overly kind to this fellow. You gave him a horse, then he came back twice. We hosted him and gave him everything and even trained the horse with him for a whole month! Did we really have to do all that for him?"

  The man said to his wife, "Everyone likes to get gifts. It's very good to get a gift from someone but what if someone doesn't know how to use it? What is the use of the gift if the person doesn't know how to use it? The person may need some help and maybe even some training to make the gift useful. Who do you think should give that
God has given all of us a great gift. It is the gift of our own mind. We can use our mind to do everything good in our lives. Sometimes we don't know how to use our own mind, and so it gets us in to trouble. That is why God sends holy people. Holy women and holy men are here to train us how to use our mind. Once we train our minds, we don't ever have to be unhappy again. Our lives become filled with happiness.

Contributed by
Mrs Shruti Chaabra ji

दानवीर

एक बहुत बड़े दानवीर हुए रहीम । उनकी ये एक खास बात थी के जब वो दान देने के लिए हाथ आगे बढ़ाते तो अपनी नज़रें नीचे झुका लेते थे ।
          ये बात सभी को अजीब लगती थी कि ये रहीम कैसे दानवीर है ये दान भी देते है और इन्हें शर्म भी आती है ।

          ये बात जब कबीर जी तक जब पहुंची तो उनोहने रहीम को चार पंक्तिया लिख कर भेजी जिसमे लिखा था -

ऐसी देनी देन जु
कित सीखे हो सेन
ज्यों ज्यों कर ऊंचो करें
त्यों त्यों नीचे नैन ।

          इसका मतलब था के रहीम तुम ऐसा दान देना कहाँ से सीखे हो । जैसे जैसे तुम्हारे हाथ ऊपर उठते है वैसे वैसे तुम्हारी नज़रें तुम्हारे नैन नीचे क्यू झुक जाते है ।

रहीम ने इसके बदले में जो जवाब दिया वो जवाब इतना गजब का था के जिसने भी सुना वो रहीम का भक्त हो गया इतना प्यारा जवाब आज तक किसी ने किसी को नही दिया । रहीम ने जवाब में लिखा

देंन हार कोई और है
भेजत जो दिन रैन
लोग भरम हम पर करें
तासो नीचे नैन ।।

          मतलब देने वाला तो कोई और है वो मालिक है वो परमात्मा है वो दिन रात भेज रहा है । परन्तु लोग ये समझते है के मै दे रहा हु रहीम दे रहा है ये विचार कर मुझे शर्म आ जाती है और मेरी आँखे नीचे झुक जाती है ।

Contributed by
Sh Deep ji

Big Johnson

One day, a bus driver went to the bus garage, started his bus, and drove off along the route.

No problems for the first few stops-a few people got on, a few got off, and things went generally well.

At the next stop, however, a big hulk of a guy got on.
Six feet height, built like a wrestler, arms hanging down to the ground.
He glared at the driver and said, "Big John doesn't need to pay!" and sat down at the back.

Did I mention that the driver was five feet three, thin, and basically meek? Well, he was.!

Naturally, he didn't argue with Big John, but he wasn't happy about it.

The next day the same thing happened-Big John got on again, made a show of refusing to pay, and sat down.
And the next day, and the one after that and so forth.!

This grated on the bus driver, who started losing sleep over the way Big John was taking advantage of him.

Finally he could stand it no longer.
He signed up for body building courses, karate, judo, and all that good stuff.

By the end of the summer, he had become quite strong; what's more, he felt really good about himself.

So on the next Monday, when Big John once Again got on the bus and said, "Big John doesn't pay!," The driver stood up, glared back at the passenger, and screamed, "And why not?"

With a surprised look on his face, Big John replied, "Big John has a bus pass."

Be sure of what is a problem in the first place before working hard to solve one.

Quite often in life we over-evaluate the problems and start working on huge solutions spending time, money, efforts, energy and focus, whereas, in actual, problems eventually are not that big!

Most of Our life problems are actually like the above story but we make it sound BIG

Contributed By
Mrs Sujata Kumar