Thursday, May 5, 2016

किसका भाग्य

एक बार यात्रियों से भरी एक बस कहीं जा रही थी। अचानक मौसम बदला धुलभरी आंधी के बाद बारिश की बूंदे गिरने लगी बारिश तेज होकर तूफान मे बदल चुकी थी घनघोर अंधेरा छा गया भयंकर बिजली चमकने लगी बिजली कडककर बस की तरफ आती और वापस चली जाती ऐसा कई बार हुआ सब की सांसे ऊपर की ऊपर
और नीचे की नीचे। ड्राईवर ने आखिरकार बस को एक बडे से पेड से करीब पचास कदम की दूरी पर रोक दी
और यात्रियों से कहा कि इस बस मे कोई ऐसा यात्री बैठा है जिसकी मौत आज निश्चित है उसके साथ साथ कहीं हमे भी अपनी जिन्दगी से हाथ न धोना पडे इसलिए सभी यात्री एक एक कर जाओ और उस पेड के हाथ लगाकर आओ जो भी बदकिस्मत होगा उस पर बिजली गिर जाएगी और बाकी सब बच जाएंगे। सबसे पहले जिसकी बारी थी उसको दो तीन यात्रियों ने जबरदस्ती धक्का देकर बस से नीचे उतारा वह धीरे धीरे पेड तक गया डरते
डरते पेड के हाथ लगाया और भाग कर आकर बस मे बैठ गया। ऐसे ही एक एक कर सब जाते और भागकर
आकर बस मे बैठ चैन की सांस लेते।अंत मे केवल एक आदमी बच गया उसने सोचा तेरी मौत तो आज निश्चित है सब उसे किसी अपराधी की तरह देख रहे थे जो आज उन्हे अपने साथ ले मरता उसे भी जबरदस्ती बस से नीचे उतारा गया वह भारी मन से पेड के पास पहुँचा और जैसे ही पेड के हाथ लगाया तेज आवाज से बिजली कडकी और बिजली बस पर गिर गयी बस धूं धूं कर जल उठी सब यात्री मारे गये सिर्फ उस एक को छोडकर जिसे सब बदकिस्मत मान रहे थे वो नही जानते थे कि उसकी वजह से ही सबकी जान बची हुई थी। "दोस्तो हम सब अपनी सफलता का श्रेय खुद लेना चाहते है जबकि क्या पता हमारे साथ रहने वाले की वजह से हमे यह हासिल हो पाया हो ।

Contributed By
Ms Nita ji

भूल


शाम का समय था। महात्मा बुद्ध एक शिला पर बैठे हुए थे। वह डूबते सूर्य को एकटक देख रहे थे। तभी उनका शिष्य आया और गुस्से में बोला, गुरुजी रामजी नाम के जमींदार ने मेरा अपमान किया है। आप तुरंत चलें, उसे उसकी मूर्खता का सबक सिखाना होगा। महात्मा बुद्ध मुस्कुराकर बोले, प्रिय तुम बौद्ध हो, सच्चे बौद्ध का अपमान करने की शक्ति किसी में नहीं होती। तुम इस प्रसंग को भुलाने की कोशिश करो। जब प्रसंग को भूला दोगे, तो अपमान कहां बचेगा।
लेकिन तथागत, उस धूर्त ने आपके प्रति भी अपशब्दों का उपयोग किया है।
आपको चलना ही होगा। आपको देखते ही वह अवश्य शर्मिंदा हो जाएगा और अपने किए की क्षमा मांगेगा। बस, मैं संतुष्ट हो जाऊंंगा। महात्मा बुद्ध समझ गए कि शिष्य में प्रतिकार की भावना प्रबल हो उठी है। इस पर सदुपदेश का प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुछ विचार करते हुए वह बोले, अच्छा वत्स यदि ऐसी बात है तो मैं अवश्य ही रामजी के पास चलूंगा, और उसे समझाने की पूरी कोशिश करूंगा। बुद्ध ने कहा, हम सुबह चलेंगे।
सुबह हुई, बात आई-गई हो गई। शिष्य अपने काम में लग गया और महात्मा बुद्ध अपनी साधना में। दूसरे दिन जब दोपहर होने पर भी शिष्य ने बुद्ध से कुछ नहीं कहा तो बुद्ध ने स्वयं ही शिष्य से पूछा आज रामजी के पास चलोगे ना। नहीं गुरुवर! मैंने जब घटना पर फिर से विचार किया तो मुझे इस बात का आभास हुआ कि भूल मेरी ही थी। मुझे अपनी गलती पर भारी पश्चाताप है। अब रामजी के पास चलने की कोई जरूरत नहीं। तथागत ने हंसते हुए कहा, यदि ऐसी बात है तो अब जरूर ही हमें रामजी महोदय के पास चलना होगा। अपनी भूल की क्षमा याचना नहीं करोगे।
सीख:हमे दूसरों से हुई भूल को माफ़ कर देना चाहिए और खुद से हुई भूल के लिए दूसरों से माफी मांग लेनी चाहिए।

अंधे की आँखे

बुद्ध एक गांव में गए थे। एक अंधे आदमी को कुछ लोग उनके पास लाए और उन मित्रों ने कहा कि यह आदमी अंधा है और हम इसके परम मित्र हैं। और हम इसे सब भांति समझाने की कोशिश करते हैं कि प्रकाश है, लेकिन यह मानने को राजी नहीं होता और इसकी दलीलें ऐसी हैं कि हम हार जाते हैं। और हम जानते हैं कि प्रकाश है, हमें देखते हुए हारना पड़ता है। यह आदमी हमसे कहता है, मैं प्रकाश को छूकर देखना चाहता हूं। अब हम प्रकाश का स्पर्श कैसे करवाएं? यह आदमी कहता है छोड़ो, स्पर्श न हो सके तो मैं सुन कर देखना चाहता हूं मेरे पास कान हैं। तुम प्रकाश में आवाज करो, मैं सुन लूं। छोड़ो, यह भी न हो सके तो मैं स्वाद लेकर देख लूं या प्रकाश में कोई गंध हो तो गंध लेकर देख लूं।
कोई उपाय नहीं है। प्रकाश तो आंख से देखा जा सकता है और आंख इसके पास नहीं है। और यह आदमी यह कहता है कि तुम फिजूल ही मुझे अंधा सिद्ध करने को प्रकाश की बातें करते हो। तुम भी अंधे मालूम होते हो, प्रकाश की ईजाद तुमने मुझे अंधा बताने के लिए तय कर ली है। तो हमने सोचा, आप इस गांव में आए हैं, शायद आप इसको समझा सकें।
बुद्ध ने कहा कि मैं इसे समझाने के पागलपन में नहीं पडूगा। आदमी की आज तक मुसीबत ही उन लोगों ने की है जिन लोगों ने आदमी को ऐसी बातें समझाने की कोशिशें की हैं जो उनको दिखाई नहीं पड़ती। मनुष्य के ऊपर उपदेशक बड़ी महामारी सिद्ध हुआ है। वे ऐसी बातें समझाता है जो उसको दिखाई नहीं पड़ती।
तो बुद्ध ने कहा कि मैं यह गलती करने वाला नहीं हूं और मैं यह समझाने वाला नहीं हूं कि प्रकाश है। मैं तो इतना कह सकता हूं कि इस आदमी को तुम गलत जगह ले आए हो। मेरे पास लाने की जरूरत न थी। किसी वैद्य के पास ले जाओ जो इसकी आंख का इलाज कर सके। इसे उपदेश की नहीं, उपचार की जरूरत है। तुम्हारे समझाने का सवाल नहीं, तुम्हारी समझाई गई बात पर विश्वास करने का सवाल नहीं। इसकी आंख ठीक होनी चाहिए। और आंख ठीक हो जाए तो तुम्हें समझाने की जरूरत न पडेगी, यह खुद ही देख सकेगा, खुद ही जान सकेगा।
उनको बात ठीक जंची। बुद्ध ने कहा है कि मैं तो धर्म को उपदेश नहीं मानता हूं उपचार मानता हूं। तो इसे ले जाओ। वे उस अंधे को ले गए और भाग्य की बात थी कि वह अंधा कुछ महीनों के इलाज से ठीक हो गया। बुद्ध तो दूसरे गांव चले गए थे। वह अंधा आदमी ठीक हो गया था। वह बुद्ध के चरण छूने गया और उसने उन्हें प्रणाम किया और उसने कहा कि मैं गलती में था। प्रकाश तो था, लेकिन मेरे पास आंख नहीं थी। लेकिन बुद्ध ने कहा तू गलती में जरूर था, लेकिन तूने जिद्द की कि जब तक आंख न होगी तब तक मैं मानने को राजी न होऊंगा, तो तेरे आंख का इलाज भी हो सका। अगर तू मान लेता उन मित्रों की बात कि तुम कहते हो तो ठीक है, तो बात वहीं खत्म हो जाती। आंख के इलाज का सवाल भी नहीं उठता।
जो लोग विश्वास कर लेते हैं, वे विवेक तक नहीं पहुंच पाते। जो लोग चुपचाप स्वीकार कर लेते हैं, वे स्वयं के अनुभव तक नहीं पहुंच पाते। जो अंधे हैं और पकड़ लेते हैं कि दूसरे कहते हैं प्रकाश है तो जरूर होगा, फिर उनकी यात्रा वहीं बंद हो जाती है। यात्रा तो तब होती है जब बेचैनी बनी रहे, बनी रहे, बनी रहे, बेचैनी छूटे नहीं। और बेचैनी तभी होती है जब मुझे लगता है कि कोई चीज है, लोग कहते हैं लेकिन मुझे दिखाई नहीं पड़ती तो मैं कैसे मान लूं? मैं ही देखूं तो मानूं! यह बेचैनी मन में हो कि मेरे पास आंख हो तो मैं स्वीकार करूं।

Tuesday, May 3, 2016

एक अध्यापक

परीक्षा समाप्ति व परिणाम के पहेले एक शिक्षक का विद्यार्थियो के माता-पिता को पत्र.

एक शिक्षक की कलम से --

प्रिय माता-पिता,

परीक्षाऔ का दौर
लगभग समाप्ति की ओर  है।

अब आप अपने बच्चों के
रिजल्ट को लेकर
चिंतित हो रहे होंगे ।

लेकिन कृपया याद रखें,
वे सभी छात्र
जो परीक्षा में शामिल हो रहे हैं,
इनके ही बीच में

कई कलाकार भी हैं,
जिन्हें गणित में पारंगत होना
जरूरी नहीं है।

इनमें अनेकों उद्यमी भी हैं,
जिन्हें इतिहास या
अंग्रेजी साहित्य में
कुछ कठिनाई
महसूस होती होगी,
लेकिन ये ही आगे चलकर
इतिहास बदल देंगे I

इनमें संगीतकार भी हैं
जिनके लिये
रसायनशास्त्र के अंक
कोई मायने नहीं रखते ।

इनमें खिलाड़ी भी हैं,
जिनकी फिजिकल फिटनेस
फिजिक्स के अंकों से ज्यादा
महत्वपूर्ण हैं ।

यदि आपका बच्चा
मैरिट अंक प्राप्त करता है
तो ये बहुत अच्छी बात है।

लेकिन यदि वह
ऐसा नहीं कर पाता तो
उससे कृपया
उसका आत्मविश्वास न छीनें |

उसें बतायें कि
सब कुछ ठीक है
और ये सिर्फ परीक्षा ही है ।

वह जीवन में
इससे कहीं ज्यादा
बड़ी चीजों को
करने के लिये बना है |

इस बात से
कोई फर्क नहीं पड़ता कि
उसने कितना स्कोर किया है।

उसे प्यार दें
और उसके बारे में
अपना फैसला न सुनायें ।

यदि आप उसे
खुशमिज़ाज़ बनाते हैं
तो वो कुछ भी बने
उसका जीवन सफल है,

यदि वह
खुशमिज़ाज़ नहीं है
तो वो कुछ भी बन जाए,
सफल कतई नहीं है ।

कृपया ऐसा करके देखें,
आप देखेंगे कि आपका बच्चा
दुनिया जीतने में सक्षम है।

एक परीक्षा या
एक ९०% की मार्कशीट
आपके बच्चे के
सपनों का पैमाना नहीं है ।

✍ एक अध्यापक

Contributed by
Sh Tejveer ji

Master of words

Once upon a time an old man spread rumors that his neighbor was a thief.
As a result, the young man was arrested. Days later the young man was
proven innocent. After been released he sued the old man for wrongly
accusing him.

In court the old man told the Judge: 'They were just comments, didn't
harm anyone..'

The judge, before passing sentence on the case, told the old man: 'Write
all the things you said about him on a piece of paper. Cut them up and
on the way home, throw the pieces of paper out. Tomorrow, come back to
hear the sentence.'

The next day, the judge told the old man: 'Before receiving the
sentence, you will have to go out and gather all the pieces of paper
that you threw out yesterday.'

The old man said: 'I can't do that! The wind spread them and I won't
know where to find them.'

The judge then replied: 'The same way, simple comments may destroy the
honor of a man to such an extent that one is not able to fix it.

"If you can't speak well of someone, rather don't say anything"

Friends. 'Let's all be masters of our mouths, so that we won't be slaves of our words.'

Contributed by
Sh Dheeraj ji

Misjudgement

Once upon a time, there was a man who was very helpful, kindhearted, and generous. He was a man who will help someone without asking anything to pay him back. He will help someone because he wants to and he loves to.  One day while walking into a dusty road, this man saw a purse, so he picked it up and noticed that the purse was empty. Suddenly a woman with a policeman shows up and gets him arrested.
The woman kept on asking where did he hide her money but the man replied, “It was empty when I found it, Mam.” The woman yelled at him, “Please give it back, It’s for my son’s school fees.”  The man noticed that the woman really felt sad, so he handed all his money.  He could say that the woman was a single mother.  The man said, “Take these, sorry for the inconvenience.”  The woman left and policeman held the man for further questioning.
The woman was very happy but when she counted her money later on, it was doubled, she was shocked.  One day while woman was going to pay her son’s school fees towards the school, she noticed that some skinny man was walking behind her.  She thought that he may rob her, so she approached a policeman standing nearby.  He was the same policeman, who she took along to inquire about her purse.  The woman told him about the man following her, but suddenly they saw that man collapsing.  They ran at him, and saw that he was the same man whom they arrested few days back for stealing a purse.
He looked very weak and woman was confused.  The policeman said to the woman, “He didn’t return your money, he gave you his money that day.  He wasn’t the thief but hearing about you son’s school fees, he felt sad and gave you his money.”  Later, they helped man stand up, and man told the woman, “Please go ahead and pay your son’s school fees, I saw you and followed you to be sure that no one steals your son’s school fees.”   The woman was speechless.

Guys, Life gives you strange experiences, sometime it shocks you and sometimes it may surprise you. We end up making wrong judgments or mistakes in our anger, desperation and frustration. However, when you get a second chance, correct your mistakes and return the favor. Be Kind and Generous. Learn to Appreciate what you are given.

Contributed by
Sh Kamaljeet ji

Monday, May 2, 2016

तुलना

एक सरोवर के तट पर एक खूबसूरत बगीचा था। इसमें
अनेक प्रकार के फूलों के पौधे लगे हुए थे। लोग वहां
आते, तो वे वहां खिले तमाम रंगों के गुलाब के फूलों
की तारीफ जरूर करते। एक बार एक गुलाबी रंग के
बहुत सुंदर गुलाब के पौधे के एक पत्ते के भीतर यह
विचार पदा हो गया कि सभी लोग फूल की ही
तारीफ करते हैं, लेकिन पत्ते की तारीफ कोई नहीं
करता। इसका मतलब यह है कि मेरा जीवन ही व्यर्थ
है।
यह विचार आते ही पत्ते के अंदर हीन भावना घर करने
लगी और वह मुरझाने लगा। कुछ दिनों बाद बहुत तेज
तूफान आया। जितने भी फूल थे, वे पंखुड़ी-पंखुड़ी
होकर हवा के साथ न जाने कहां चले गए। चूंकि पत्ता
अपनी हीनभावना से मुरझाकर कमजोर पड़ गया था,
इसलिए वह भी टूटकर, उड़कर सरोवर में जा पड़ा। पत्ते
ने देखा कि सरोवर में एक चींटी भी आकर गिर पड़ी
थी और वह अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही
थी। चींटी को थकान से बेदम होते देख पत्ता उसके
पास आ गया। उसने चींटी से कहा - घबराओ मत, तुम
मेरी पीठ पर बैठ जाओ। मैं तुम्हें किनारे पर ले चलूंगा।
चींटी पत्ते पर बैठ गई और सही-सलामत किनारे तक
आ गई। चींटी इतनी कृतज्ञ हो गई कि पत्ते की
तारीफ करने लगी। उसने कहा - मुझे तमाम पंखुड़ियां
मिलीं, लेकिन किसी ने भी मेरी मदद नहीं की,
लेकिन आपने तो मेरी जान बचा ली। आप बहुत ही
महान हैं।
यह सुनकर पत्ते की आंखों में आंसू आ गए। वह बोला-
धन्यवाद तो मुझे देना चाहिए कि तुम्हारी वजह से मैं
अपने गुणों को जान सका। अभी तक तो मैं अपने
अवगुणों के बारे में ही सोच रहा था, लेकिन आज
अपने गुणों को पहचानने का अवसर मिला

कथा-मर्म : किसी से तुलना करके हीन-भावना पैदा
करने की बजाय सक्रिय होकर अपने भीतर के गुणों
को पहचानना चाहिए।




contributed by
Mrs Sujata ji